LIC HFL Recruitment 2026: LIC में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली सीधी भर्ती! Graduation पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

अगर आप बैंकिंग या इंश्योरेंस सेक्टर में एक प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो LIC Housing Finance Ltd (LIC HFL) आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। LIC HFL ने देशभर के विभिन्न राज्यों में Junior Assistant के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

LIC HFL ने आवेदन के लिए बहुत ही सीमित समय दिया है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें।

कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 116 April 2026
अंतिम तिथि 30 April 2026
Call letter Download करने की तिथि परीक्षा से 7-10 दिन पहले
ऑनलाइन परीक्षा (Tentative) August / September 2026

 

पदों का विवरण और सैलरी (Post Details & Salary)

  • पद का नाम: जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant)
  • कुल पद: देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए।
  • सैलरी (Remuneration): ₹3.5 लाख से ₹5 लाख प्रति वर्ष (CTC)। इसमें बेसिक पे के साथ-साथ अन्य भत्ते भी शामिल हैं।

 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
  1. आयु सीमा (Age Limit) – स्थिति 01.07.2026 तक:
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष।
  • (अभ्यर्थी का जन्म 02.07.1998 और 01.07.2005 के बीच होना चाहिए)।

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन दो चरणों में किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Examination): इसमें तर्कशक्ति, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक अभियोग्यता के सवाल होंगे।
  2. साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन के बाद उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना अनिवार्य है।

 

LIC HFL Junior Assistant रिक्ति विवरण (State & City-wise)

राज्य (State) प्रमुख शहर (City) रिक्तियों की संख्या
उत्तर प्रदेश लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी 13
दिल्ली (NCR) दिल्ली 03
बिहार पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ 07
उत्तराखंड देहरादून 01
मध्य प्रदेश भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर आदि 18
महाराष्ट्र मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर आदि 25
कर्नाटक बेंगलुरु, मैसूर, मैंगलोर, बेलगाम आदि 29
पश्चिम बंगाल कोलकाता, सिलीगुड़ी 09
राजस्थान अलवर 01
गुजरात अहमदाबाद, राजकोट 02
हरियाणा/पंजाब अमृतसर 01
छत्तीसगढ़ रायपुर 03
ओडिशा कटक, भुवनेश्वर 07
तमिलनाडु चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर आदि 21
तेलंगाना हैदराबाद, वारंगल आदि 24
आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा, विजाग, तिरुपति आदि 08
केरल एरनाकुलम, थ्रिशूर आदि 03
असम गुवाहाटी 03
जम्मू और कश्मीर जम्मू 01
सिक्किम गंगटोक 01
कुल पद (Grand Total) 180

 

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. LIC HFL की आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाएं।
  2. ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें और “Recruitment of Junior Assistants” का चयन करें।
  3. ‘Click here for New Registration’ पर जाकर अपनी जानकारी भरें।
  4. अपने जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

 

Note: रिक्तियों की संख्या अंतिम चयन के समय बैंक की आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है

Official Notification: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram