Bank Strike 2026: तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, सोमवार को खुले रहेंगे बैंक; IBA और यूनियनों के बीच बनी सहमति
Bank Strike 2026: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बैंक यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला रविवार रात भारतीय बैंक संघ यानी Indian Banks’ Association (IBA) और United Forum of Bank Unions (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। Join Telegram For Fast Update Join इस फैसले के बाद सोमवार, 28 सितंबर 2026 को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इससे उन लाखों ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्हें तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम और अन्य branch-based banking services में परेशानी होने की आशंका थी। UFBU ने रविवार रात लगभग 9:30 बजे IBA के साथ बैठक की। बैठक में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था, Performance Linked Incentive (PLI) Scheme और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर आगे बातचीत के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी। Bank Strike 2026: क्या हड़ताल पूरी तरह खत्म हो गई? फिलहाल 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को defer यानी टाल दिया गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि बैंक यूनियनों की सभी मांगें पूरी हो गई हैं। UFBU के अनुसार, लंबित मुद्दों पर आगे बातचीत जारी रहेगी। पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था को लेकर IBA और UFBU की एक High-Level Committee बनाई जाएगी, जो सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करके इस मुद्दे पर संभावित समाधान तलाशेगी। सोमवार को बैंक खुलेंगे या बंद? सोमवार, […]





























