DRDO में Internship: घर बैठे देहरादून में काम करने का मौका

अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है! DEAL-DRDO (देहरादून) ने Paid Internship Scheme 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

यह कोई साधारण इंटर्नशिप नहीं है; यहाँ आपको देश की सबसे आधुनिक सैटेलाइट और सर्विलांस टेक्नोलॉजी पर सीधे काम करने का अनुभव मिलेगा.

Join Telegram For Fast Update Join

वैकेंसी डिटेल्स (किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं?)

इस इंटर्नशिप के तहत अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांचेज के लिए कुल 45 सीटें निकाली गई हैं:

क्र.सं. इंजीनियरिंग ब्रांच (Discipline) कुल वैकेंसी (Vacancies)
1. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ECE) 20
2. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) 20
3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) 05

 

जरूरी पात्रता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता नीचे दी गई टेबल से जरूर मैच कर लें:

पैरामीटर योग्यता की शर्तें (Eligibility)
कोर्स B.Tech / B.E / M.Tech / M.Sc. (Electronics) के फाइनल ईयर के छात्र।
अकादमिक स्कोर न्यूनतम 7.0 CGPA (10 के स्केल पर) होना अनिवार्य है।
बैकलॉग नियम पहले 5 सेमेस्टर में कोई भी बैकलॉग (फेल) नहीं होना चाहिए।
अवधि (Duration) यह इंटर्नशिप पूरे 06 महीने (फिक्स्ड) की होगी।
स्टाइपेंड (Stipend) कुल ₹30,000 (₹15,000 की दो बराबर किस्तों में मिलेंगे)।

 

क्विक पॉइंट्स: जो जानना बेहद जरूरी है

  • अटेंडेंस नियम:स्टाइपेंड पाने के लिए हर महीने कम से कम 15 दिन की उपस्थिति अनिवार्य है.
  • नो सर्टिफिकेट रूल:यदि आप 6 महीने से पहले इंटर्नशिप छोड़ते हैं, तो कोई स्टाइपेंड या सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा.
  • रहने-खाने का खर्च:देहरादून में रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट का खर्च छात्र को खुद उठाना होगा.
  • चयन का आधार:कोई परीक्षा नहीं होगी, सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट बेसिस पर किया जाएगा.

 

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • फॉर्म पहुंचने की आखिरी तारीख:30 जून 2026
  • चयनित छात्रों की लिस्ट:15 जुलाई 2026
  • इंटर्नशिप की शुरुआत:03 अगस्त 2026

 

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. ऑफिशियल वेबसाइटdrdo.gov.in/drdo/careers से एप्लीकेशन फॉर्म (Appendix-A) डाउनलोड करें.
  2. फॉर्म के साथ अपने कॉलेज केHOD/Principal का रिकमेंडेशन लेटर और अपना Bio-Data जरूर लगाएं.
  3. भरे हुए फॉर्म को डॉक्यूमेंट्स के साथ केवलस्पीड पोस्ट या कूरियर द्वारा “DIRECTOR, DEAL, DRDO, Post Box No. 54, Raipur Road, Dehradun – 248001” के पते पर भेजें.
  4. लिफाफे के ऊपर साफ अक्षरों में“Application for DRDO Paid Internship” और अपनी Branch का नाम लिखना न भूलें.

⚠️ ध्यान दें: ईमेल द्वारा भेजे गए सॉफ्ट कॉपी आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे. इसलिए समय रहते अपना फॉर्म डाक से भेजें!

 

Official Notification: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram