IBPS Clerk Notification 2026: सरकारी बैंकों में 11,000+ Customer Service Associate पदों पर बम्पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास के लिए सबसे बड़ा मौका!

बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल का सबसे बड़ा नोटिफिकेशन जारी हो गया है! इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में Customer Service Associate (CSA) (क्लर्क कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए CRP CSA – XVI (Vacancies of 2027-28) का विज्ञापन जारी कर दिया है|

Join Telegram For Fast Update Join

इस साल सभी 11 सहभागी बैंकों को मिलाकर कुल 11,400+ से ज्यादा बम्पर पदों (Indicative Vacancies) पर भर्ती निकाली गई है. अगर आप भी किसी सरकारी बैंक में परमानेंट नौकरी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण पॉइंट्स को फटाफट नोट कर लें:

 

भर्ती की मुख्य बातें (Quick Overview)

मुख्य बिंदु (Features) भर्ती का विवरण (Recruitment Details)
संस्था का नाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)
पद का नाम कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA – क्लर्क कैडर)
कुल पदों की संख्या 🔥 11,400+ पद (Tentative)
भर्ती का प्रकार नियमित / परमानेंट सरकारी बैंक नौकरी
शुरुआती बेसिक पे ₹24,050/- प्रति महीना (अलाउंस और भत्ते अलग से)
सहभागी बैंक PNB, BOB, BOI, कैनरा बैंक, यूको बैंक सहित 11 बैंक
आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in

 

महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा कार्यक्रम (Important Dates)

कार्यक्रम (Activity) संभावित तारीख / समय (Tentative Schedule)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 01 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा (Mains) दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027

 

योग्यता, फीस और उम्र सीमा (Eligibility & Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता (08.2026 तक):किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री.
  • कंप्यूटर साक्षरता:कंप्यूटर सिस्टम का ऑपरेटिंग/वर्किंग नॉलेज अनिवार्य है (सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री या स्कूल/कॉलेज में एक विषय के रूप में पढ़ा होना जरूरी है).
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान:उम्मीदवार जिस राज्य/यूटी के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने में निपुण होना चाहिए.
  • उम्र सीमा (08.2026 तक):न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष. (SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD को 10 साल की ऊपरी आयु में छूट).
  • आधिकारिक फीस (Application Fees):
  • SC / ST / PwBD / ESM उम्मीदवारों के लिए:₹175/- (GST सहित).
  • अन्य सभी वर्ग (General / OBC / EWS) के लिए:₹850/- (GST सहित).

 

परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • चयन का आधार:यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन दो चरणों (Prelims और Mains) में आयोजित होगी. इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है.
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):कुल 100 प्रश्नों का 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर (इंग्लिश-30, न्यूमेरिकल एबिलिटी-35, रीजनिंग-35). समय: 60 मिनट (प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट फिक्स).
  • मुख्य परीक्षा (Mains):इसी से फाइनल मेरिट बनेगी. कुल 160 प्रश्नों का 200 अंकों का पेपर (फाइनेंशियल अवेयरनेस-40, जनरल इंग्लिश-40, रीजनिंग-40, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड-40). समय: 125 मिनट.
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking):दोनों ही परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंकों की कटौती की जाएगी.
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LLPT):मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा होगी, जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी.

 

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  1. ऑफिशियल पोर्टलibps.in पर जाएं और “CRP CSA” लिंक खोलें.
  2. “Click here for New Registration” पर क्लिक कर अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें.
  3. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) स्कैन करके अपलोड करें.
  4. अपना राज्य और पसंदीदा बैंकों का प्रेफरेंस ऑर्डर ध्यानपूर्वक चुनें.
  5. ऑनलाइन माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस सबमिट करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

 

Official Notification: Check here

Apply Link: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram