PDCC Bank Peon Recruitment 2026: पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में शिपाई पदों पर सीधी भर्ती, शानदार सैलरी!

पुणे (महाराष्ट्र) के युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका आ गया है! पुणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँक मर्यादित (PDCC Bank) ने ‘शिपाई’ (Peon) के पदों पर सीधी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 289 पदों को भरा जाएगा.

अगर आप भी पुणे जिले के निवासी हैं और बैंक में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे एकदम छोटे और सटीक पॉइंट्स में नोट कर लें:

Join Telegram For Fast Update Join

भर्ती की मुख्य बातें (Quick Overview)

मुख्य बिंदु (Features) भर्ती का विवरण (Recruitment Details)
संस्था का नाम पुणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँक मर्यादित (PDCC Bank)
पद का नाम शिपाई / प्यून (Peon)
कुल पदों की संख्या 🔥 289 पद
भर्ती का प्रकार सरळसेवा भरती (सीधी भर्ती)
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन (Online Mode)
आधिकारिक वेबसाइट www.pdcc.bank.in

 

महत्वपूर्ण तारीखें, सैलरी और फीस (Dates, Salary & Fees)

कार्यक्रम / मापदंड महत्वपूर्ण जानकारी (Schedule & Criteria)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 04 अगस्त 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि ⏳ 10 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
परीक्षा / एडमिट कार्ड डेट बैंक की वेबसाइट पर जल्द ही अलग से जारी होगी
स्टाइपेंड (प्रोबेशन अवधि) शुरुआती 6 महीने ₹12,000/- प्रति महीना फिक्स
नियमित होने पर सैलरी बैंक नियमानुसार नियमित पे-स्केल + भत्ते और सुविधाएं
आवेदन शुल्क (Application Fee) ₹1,650/- (+ 18% GST और सर्विस चार्ज अलग से)

 

योग्यता, उम्र सीमा और अनिवार्य नियम (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता:उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास (HSC) होना या इसके समकक्ष कोई डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है.
  • स्थानीय निवासी नियम (Domicile Rule):उम्मीदवार पुणे जिले का मूल निवासी होना चाहिए और वहां कम से कम 15 साल से रह रहा हो. (फॉर्म भरते समय डोमिसाइल सर्टिफिकेट और आधार कार्ड अपलोड करना जरूरी है).
  • विवाहित महिलाओं के लिए नियम:पुणे जिले से बाहर की विवाहित महिला उम्मीदवारों के मामले में उनके पति का पुणे जिला डोमिसाइल और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जरूरी होगा.
  • सामान्य उम्र सीमा (08.2026 तक):न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष.
  • अनुभवी उम्मीदवारों को छूट:बैंक में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कंत्राटी (Contract) पर लगातार 3 साल काम कर चुके उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष रहेगी.
  • छोटा परिवार नियम:महाराष्ट्र सिविल सेवा नियम 2005 के अनुसार ‘लहान कुटुंब’ (छोटे परिवार) का प्रतिज्ञापन फॉर्म भरना अनिवार्य है.

 

परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • चयन का आधार:यह भर्ती 70 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा और 30 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर होगी (कुल 100 अंक).
  • लिखित परीक्षा (Offline Written Exam):ओएमआर (OMR) शीट पर कुल 70 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिसके लिए 75 मिनट का समय मिलेगा.
  • परीक्षा का माध्यम:पेपर पूरी तरह मराठी भाषा में आयोजित होगा.
  • इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों को कागजात जांच और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

📊 लिखित परीक्षा का पूरा सिलेबस (Exam Syllabus)

अ.क्र. विषय का नाम (Subject Name) निर्धारित अंक (Marks)
1 कृषि ऋण आपूर्ति त्रिस्तरीय संरचना की प्राथमिक जानकारी (शेती पतपुरवठा) 20 अंक
2 बैंकिंग और सहकारिता (बँकिंग व सहकार) 15 अंक
3 सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (सामान्य ज्ञान व चालू घडामोडी) 15 अंक
4 कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था (कृषी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था) 10 अंक
5 इंटेलिजेंस टेस्ट / रीजनिंग (बुध्दिमापन चाचणी) 10 अंक
  🔹 कुल अंक (Grand Total) 70 अंक

 

📲 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  1. आधिकारिक वेबसाइटpdcc.bank.in के ‘Careers’ सेक्शन में जाएं.
  2. ‘NEW REGISTRATION’ पर क्लिक कर अपनी सही ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें.
  3. अपनी पासपोर्ट फोटो (20-50 kb) और सफेद कागज पर काली स्याही से किए गए सिग्नेचर (10-20 kb) को JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें.
  4. अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट और आधार कार्ड स्कैन करके सही साइज (20-50 kb) में अपलोड करें.
  5. यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और ई-पावती व फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

 

Official Notification: Check here

Apply Link: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram