IOB Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में ऑफिसर बनने का शानदार मौका!

IOB लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चुने गए उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए राज्य में ही पोस्टिंग मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें नीचे टेबल में दी गई हैं:

इवेंट (Event) तारीख (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 08 अगस्त 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026

राज्यानुसार वैकेंसी और भाषा (State-wise Vacancies & Language)

कुल 250 पदों का विवरण और अनिवार्य स्थानीय भाषा की जानकारी नीचे दी गई है:

State Mandatory Language Vacancies
Tamil Nadu Tamil 100
Karnataka Kannada 50
Maharashtra Marathi 50
Gujarat Gujarati 50
Total 250

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता:किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के समय फाइनल मार्कशीट/डिग्री होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा (08.2026 तक):उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट)।
  • भाषा ज्ञान:जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहाँ की स्थानीय भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आना चाहिए।

आवेदन फीस (Application Fee)

  • General / OBC / EWS:₹850/- (GST शामिल)
  • SC / ST / PwBD:₹175/- (केवल इंटीमेशन चार्ज)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के माध्यम से होगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा:कुल 200 अंकों के लिए 140 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे (समय: 3 घंटे)। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (1/4 अंक) होगी।
  2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT):यदि 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो यह टेस्ट पास करना होगा।
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview):यह चरण 100 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का रेशियो 80:20 रहेगा।

सैलरी और बॉन्ड (Salary & Service Bond)

  • पे-स्केल:बेसिक सैलरी ₹48,480/- से शुरू होगी। इसके साथ ही DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते देय होंगे।
  • प्रोबेशन पीरियड:ज्वाइनिंग के बाद उम्मीदवार 2 साल के प्रोबेशन पर रहेंगे।
  • सर्विस बॉन्ड:बैंक में कम से कम 3 साल सेवा देने के लिए ₹2,00,000/- का वित्तीय सर्विस बॉन्ड भरना होगा।

अप्लाई कैसे करें? (How to Apply)

  • आधिकारिक वेबसाइटiob.in पर जाकरCareers पेज खोलें।
  • “Recruitment of Local Bank Officers 2026-27” लिंक पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा और हैंड-रिटेन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Official Notification: Check here

Apply Link: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram