SSC CHT Recruitment 2026: भारत सरकार के मंत्रालयों में हिंदी अनुवादक बनने का मौका!

अगर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एक सम्मानजनक पद पर काम करना चाहते हैं, तो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आपके लिए Combined Hindi Translators (CHT) Examination 2026 का शानदार अवसर लेकर आया है।

इस भर्ती के माध्यम से Junior Hindi Translator, Junior Translator और Senior Hindi Translator जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो अपनी भाषाई कुशलता से सरकारी सेवा में जुड़ना चाहते हैं।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

इन तारीखों को अपने कैलेंडर में मार्क कर लें ताकि कोई भी डेडलाइन मिस न हो:

कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 15 मई 2026
फॉर्म सुधार (Correction Window) 19 मई से 20 मई 2026
पेपर-I परीक्षा (CBT) जुलाई – अगस्त 2026 (संभावित)

 

पदों का विवरण और विभाग (Post Details & Departments)

SSC CHT के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाती है:

  1. Junior Hindi Translator: विभिन्न केंद्रीय सचिवालय और मंत्रालयों में।
  2. Junior Translator: रेलवे बोर्ड और सशस्त्र बल मुख्यालय (AFHQ) में।
  3. Senior Hindi Translator: भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में।

 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (हिंदी/अंग्रेजी) में Master’s Degree (Post Graduation) होनी चाहिए।
  • साथ ही, अनुवाद (Translation) में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है।
  1. आयु सीमा (Age Limit) – 01.08.2026 तक:
  • न्यूनतम: 18 वर्ष।
  • अधिकतम: 30 वर्ष।
  • (नियमों के अनुसार SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की विशेष छूट दी जाएगी)।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General/OBC: ₹100/-
  • SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹0/- (निशुल्क)
  • सभी महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निशुल्क)

Official Notification: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram