RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 600 पदों पर सीधी भर्ती!

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer – Medical) के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। एमबीबीएस पास कर चुके युवाओं के लिए राजस्थान सरकार में ऑफिसर बनने का यह एक बेहतरीन मौका है।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरी समय-सीमा नीचे टेबल में दी गई है:

Event Dates
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 13 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 14 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट www.ruhsraj.org

कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण (Category-wise Vacancies)

कुल 600 पदों का कैटेगरी और वर्ग के अनुसार वर्गीकरण नीचे टेबल में दिया गया है:

Category Total  General Women  Widow  Divorced
अनआरक्षित 216 152 43 17 04
आर्थिक कमजोर वर्ग 60 42 12 05 01
पिछड़ा वर्ग 126 89 25 10 02
अनुसूचित जाति 96 68 19 08 01
अनुसूचित जनजाति 72 51 15 05 01
एम.बी.सी. 30 21 07 02 00
कुल पद 600

अनिवार्य योग्यता (Essential Qualification)

  • शैक्षणिक डिग्री:उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.B.S. की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • काउंसिल रजिस्ट्रेशन:लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना बेहद जरूरी है।
  • अन्य शर्ते:सैलरी पे-लेवल, फिक्स्ड पे और परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही RUHS की वेबसाइट पर अलग से इन्फॉर्मेशन बुकलेट में जारी किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • परीक्षा का माध्यम:चयन सीधी भर्ती लिखित परीक्षा (Direct Recruitment Examination 2026) के माध्यम से किया जाएगा।
  • अंतिम चयन:लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों और अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

अप्लाई कैसे करें? (How to Apply)

  • सबसे पहले RUHS की आधिकारिक वेबसाइटruhsraj.org पर जाएं।
  • 14 सितंबर से एक्टिव होने वाले“Medical Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स (जैसे MBBS डिग्री, RMC रजिस्ट्रेशन) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

 

Official Notification: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram