AAI Eastern Region Apprentice Recruitment 2026: Graduate, Diploma और ITI पास के लिए 100+ पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा Direct Selection!

विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में करियर की शुरुआत करने का एक शानदार मौका आ गया है! भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), पूर्वी क्षेत्र ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (Advt No. 01/2026/ER/APPRENTICE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत कुल 140 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Join Telegram For Fast Update Join

वैकेंसी की मुख्य बातें (Quick Overview)

मुख्य बिंदु (Features) भर्ती का विवरण (Recruitment Details)
संस्था का नाम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI)
क्षेत्र (Region) पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region)
कुल पदों की संख्या 140 पद (ग्रेजुएट: 35, डिप्लोमा: 35, ITI: 70)
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल (One-Year Program)
चयन का आधार बिना परीक्षा, मेरिट के आधार पर सीधा चयन
आवेदन की फीस ₹0 (बिलकुल मुफ्त)

पद, स्टाइपेंड और पात्रता नियम (Post, Stipend & Criteria)

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मिलने वाला स्टाइपेंड और जरूरी नियम इस प्रकार हैं:

कैटेगिरी (Category) सीटों की संख्या मिलने वाला स्टाइपेंड (Stipend / Month)
Graduate Apprentice 35 सीटें ₹15,000/- महीना
Diploma Apprentice 35 सीटें ₹12,000/- महीना
ITI Apprentice 70 सीटें • प्रथम वर्ष: ₹9,600/- महीना
• द्वितीय वर्ष: ₹10,560/- महीना

कौन-कौन से राज्य और लोकेशंस के छात्र योग्य हैं?

  • पात्र राज्य (Eligible States):केवल पूर्वी क्षेत्र के राज्य जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम और अंडमान निकोबार के भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं.
  • पासिंग ईयर रूल:उम्मीदवार ने अपनी डिग्री, डिप्लोमा या ITI कोर्स वर्ष 2024 या उसके बाद पास किया हो (30/06/2026 की स्थिति में).
  • ट्रेनिंग की प्रमुख लोकेशंस (10 एयरपोर्ट्स/मुख्यालय):
  1. रीजनल हेडक्वार्टर (RHQ ER), कोलकाता
  2. वीएसआई एयरपोर्ट, श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर)
  3. बागडोगरा एयरपोर्ट
  4. गया एयरपोर्ट
  5. पटना एयरपोर्ट
  6. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची
  7. रायपुर एयरपोर्ट
  8. भुवनेश्वर Airport
  9. पाक्योंग एयरपोर्ट (सिक्किम)
  10. झಾರसुगुड़ा एयरपोर्ट

आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया (How to Apply)

  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा के लिए पोर्टल:उम्मीदवारों कोeducation.gov.in पर रजिस्टर करना होगा.
  • ITI पास छात्रों के लिए पोर्टल:उम्मीदवारों कोgov.in पर रजिस्टर करना होगा.
  • अप्लाई करने का स्टेप:पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, फिर संबंधित एअरपोर्ट की Enrolment ID / Establishment ID सर्च करके अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें. ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

Official Notification: Check here

Graduate/Diploma Portal: Apply Here

ITI Portal: Apply here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram