HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: पहली कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों को मिलेंगे

HDFC Bank ने अपने सीएसआर (CSR) कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत देश के होनहार और जरूरतमंद छात्रों के लिए Parivartan ECSS स्कॉलरशिप 2026-27 की घोषणा कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई पैसों की कमी या किसी पारिवारिक संकट के कारण न छूटे। स्कूल से लेकर कॉलेज तक के सभी छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं!

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Deadlines)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि:31 अक्टूबर 2026
  • अप्लाई मोड:केवल ऑनलाइन (Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से)

क्लास के अनुसार मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि

Course Level Scholarship Amount
कक्षा 1 से कक्षा 6 तक के छात्र ₹15,000/-
कक्षा 7 से 12, ITI, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक ₹18,000/-
सामान्य अंडरग्रेजुएट (B.Com, B.Sc, B.A. आदि) ₹30,000/-
प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट (B.Tech, MBBS, LLB आदि) ₹50,000/-
सामान्य पोस्टग्रेजुएट (M.Com, M.A. आदि) ₹35,000/-
प्रोफेशनल पोस्टग्रेजुएट (M.Tech, MBA आदि) ₹75,000/-

पात्रता और योग्यता की शर्तें

Criteria Required Conditions
नागरिकता केवल भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन खुला है।
न्यूनतम अंक (Marks) पिछली योग्यता परीक्षा में कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है।
पारिवारिक वार्षिक आय परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2,50,000/- (2.5 लाख) या उससे कम होनी चाहिए।
विशेष प्राथमिकता (Crisis) पिछले 3 वर्षों में किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत संकट (जैसे कमाने वाले की मृत्यु, नौकरी जाना या गंभीर बीमारी) का सामना करने वाले छात्रों को वरीयता मिलेगी।

आवश्यक दस्तावेज जो अपलोड करने होंगे (Documents Required)

  • फोटो:हाल ही का खींचा हुआ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • मार्कशीट:पिछले वर्ष की उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट (2025-26)।
  • पहचान पत्र:सरकार द्वारा जारी आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • एडमिशन प्रूफ:चालू वर्ष (2026-27) का एडमिशन लेटर, फीस रसीद या बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • आय का प्रमाण:तहसीलदार/SDM/DM/सरपंच या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र या एफिडेविट।
  • बैंक डिटेल्स:छात्र या माता-पिता के नाम की बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक की कॉपी।
  • संकट का प्रमाण (यदि लागू हो):मृत्यु प्रमाण पत्र, डॉक्टर का पर्चा, या नौकरी छूटने का आधिकारिक पत्र।

चयन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण नियम (Selection Process)

  • शॉर्टलिस्टिंग:प्राप्त आवेदनों में से शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय स्थिति के आधार पर पहली लिस्ट बनेगी।
  • वेरिफिकेशन:शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की जाएगी।
  • इंटरव्यू:दस्तावेज सही पाए जाने के बाद उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • मल्टी-इयर सपोर्ट:यदि छात्र हर साल पात्रता शर्तों को पूरा करता है, तो यह स्कॉलरशिप आगे के वर्षों में भी जारी रखी जा सकती है।

Official Website: Check & Apply here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram