JKSSB Recruitment 2026: आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका, जम्मू-कश्मीर ने निकाली 2863 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी और भत्ते शानदार!

JKSSB Recruitment 2026 ने विज्ञापन संख्या 09 of 2026 के तहत Class-IV (MTS) और Sanitation Worker के 2,863 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद एक सुरक्षित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका है.

Join Telegram For Fast Update Join

ज़रूरी तारीखें डायरी में नोट करें (Important Dates)

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत: 05 अक्टूबर 2026.
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 03 नवंबर 2026 (रात तक).
  • योग्यता और डॉक्यूमेंट्स की कट-ऑफ डेट: 03 नवंबर 2026.
  • आवेदन का मोड: केवल ऑनलाइन (www.jkssb.nic.in).

 

कैडर के अनुसार पदों का पूरा ब्योरा (Cadre-wise Vacancy Details)

इस भर्ती को केंद्र शासित प्रदेश (UT), डिविजनल और डिस्ट्रिक्ट कैडर में बांटा गया है. पदों का विवरण और सैलरी नीचे देखें:

Cadre Vacancies Post Names Pay Scale
UT कैडर 105 पद Class-IV (MTS) / Sanitation Worker SL1 पे–लेवल: ₹14,800 – ₹47,100
डिविजनल कैडर 1,990 पद Class-IV (MTS) / Sanitation Worker SL1 पे–लेवल: ₹14,800 – ₹47,100
डिस्ट्रिक्ट कैडर 768 पद Class-IV (MTS) SL1 पे–लेवल: ₹14,800 – ₹47,100
कुल पद (Grand Total) 2,863 पद MTS और सफाई कर्मचारी सरकारी भत्ते अलग से मिलेंगे!

 

कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility & Qualification)

  • डोमिसाइल नियम: उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर (J&K) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है और उसके पास वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए.
  • Class-IV (MTS) के लिए योग्यता: न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास और अधिकतम 12वीं (10+2) पास होना चाहिए.
  • Sanitation Worker के लिए योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास और अधिकतम 12वीं (10+2) पास होना चाहिए.
  • विशेष ध्यान दें: निर्धारित योग्यता से अधिक पढ़े-लिखे (जैसे ग्रेजुएट्स) उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

 

उम्र सीमा (Age Limit as on 01.01.2026)

विभिन्न कैटेगरीज के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है:

  • ओपन मेरिट (OM): अधिकतम 40 वर्ष (जन्म 01.01.1986 से 01.01.2008 के बीच).
  • SC / ST-1 / ST-2 / RBA / OBC / EWS / ALC / IB: अधिकतम 43 वर्ष.
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD): अधिकतम 42 वर्ष.
  • कैजुअल वर्कर्स: जो पहले से कैजुअल वर्कर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी.

 

सिलेक्शन प्रोसेस और मैरिट का गणित (Selection Criteria)

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा (Written Test) और मिलने वाले अतिरिक्त अंकों (Additional Points) पर आधारित होगी:

100 नंबर की मैरिट का पूरा कैलकुलेशन

अलग-अलग कैडर के लिए अंकों का निर्धारण नीचे दी गई टेबल के अनुसार होगा:

Criteria UT कैडर मार्क्स डिविजनल कैडर मार्क्स डिस्ट्रिक्ट कैडर मार्क्स
Written Test – MCQ 85 नंबर 80 नंबर 75 नंबर
घर में कोई सरकारी नौकरी न होने पर 05 नंबर 05 नंबर 05 नंबर
विधवा / तलाकशुदा महिला / अनाथ लड़की होने पर 05 नंबर 05 नंबर 05 नंबर
5 साल या उससे अधिक का कैजुअल वर्कर अनुभव 05 नंबर 05 number 05 नंबर
होम डिविजन या होम डिस्ट्रिक्ट का निवासी होने पर लागू नहीं (N.A.) 05 नंबर 10 नंबर
Total Score 100 मार्क्स 100 मार्क्स 100 मार्क्स
  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी.
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 यानी 0.25 नंबर काटे जाएंगे.

 

आवेदन फीस (Application Fee)

  • General / OM कैटेगरी: ₹600.
  • SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD कैटेगरीज: ₹500.
  • भुगतान का तरीका: फीस केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जमा होगी.

 

JKSSB Recruitment 2026 – Important Links

For the latest update about Govt. Job, please follow our Facebook, Telegram, What’s app channel & Instagram