KFD Recruitment 2026: बड़ी खुशखबरी! कर्नाटक वन विभाग में 750 फॉरेस्ट ऑब्जर्वर पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी!

KFD Recruitment 2026: Karnataka Forest Department ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (Aranya Veekshaka – Group D) के 750 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके पास फॉर्म भरने का यह आखिरी और बेहतरीन मौका है.

Join Telegram For Fast Update Join

नई तारीखें (Extended Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 अगस्त 2026.
  • अप्लाई करने की अंतिम तिथि (Extended): 30 अक्टूबर 2026 (जल्दी करें, समय कम है!).
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन.
  • अधिकारिक वेबसाइट: aranya.gov.in.

पदों का वर्गीकरण और सैलरी (Vacancy & Salary Details)

पदों को रीजन के अनुसार बांटा गया है, जिसकी पूरी डिटेल्स नीचे टेबल में है:

Region Vacancies Pay Scale
नॉन-कल्याण कर्नाटक (Non-HK) 700 पद ₹27,500 से ₹46,675 / महीना
कल्याण कर्नाटक (HK) 50 पद सरकारी भत्ते अलग से दिए जाएंगे।
कुल पद (Grand Total) 750 पद बिना परीक्षा सीधे सरकारी नौकरी!

कौन कर सकता है अप्लाई? (Eligibility & Age Limit)

  • योग्यता: उम्मीदवार का SSLC (10वीं पास) या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है.
  • कन्नड़ भाषा का ज्ञान: स्कूल में कन्नड़ भाषा पढ़ी हो, या विभाग की भाषा परीक्षा पास करनी होगी.
  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष.
  • अधिकतम उम्र सीमा (5 साल की छूट के साथ):
    • सामान्य वर्ग (General): 30 वर्ष.
    • पिछड़ा वर्ग (OBC – 2A/2B/3A/3B): 32 वर्ष.
    • SC / ST / Category-I: 33 वर्ष.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन सीधा आपके 10वीं के मार्क्स और फिजिकल टेस्ट पर होगा:

  1. शॉर्टलिस्टिंग: 10वीं के अंकों के आधार पर 1:20 के अनुपात में उम्मीदवारों को चुना जाएगा.
  2. शारीरिक मापदंड (PST): ऊंचाई और वजन की जांच होगी.
  3. शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET): तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी.
  4. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PEfT): विभिन्न स्पोर्ट्स इवेंट्स पास करने होंगे.

शारीरिक और फिजिकल मापदंड (Physical Standards)

फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए आपको नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा:

Physical Events Men Women
Height 163 सेमी (ST वन जनजाति के लिए 152 सेमी) 150 सेमी (ST वन जनजाति के लिए 145 सेमी)
Chest/Weight छाती: 79 सेमी (+5 सेमी फुलाकर) वजन: न्यूनतम 40 किग्रा (ST के लिए 38 किग्रा)
PET 1600 मीटर (7 मिनट में) 1000 मीटर (6 मिनट में)
100 मीटर दौड़ PEfT 15 सेकंड में 18.5 सेकंड में
High Jump 1.20 मीटर 0.90 मीटर
Long Jump 3.80 मीटर 2.50 मीटर

 

नोट:  PEfT के कुल 5 इवेंट्स में से कम से कम 3 इवेंट्स पास करना जरूरी है.

आवेदन फीस (Application Fee)

  • General / OBC पुरुष: ₹200.
  • General / OBC महिला व थर्ड जेंडर: ₹100.
  • SC / ST / Cat-1 पुरुष: ₹100.
  • SC / ST / Cat-1 महिला व थर्ड जेंडर: ₹50.
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: कोई फीस नहीं (FREE).

 

KFD Forest Observer Recruitment 2026 Important Links

Apply Online Click Here
Official Notification (30.06.2026) Click Here
Application Extension Letter (29.09.2026) Click Here
Official Website Click Here

 

For the latest update about Govt. Job, please follow our Facebook, Telegram, What’s app channel & Instagram