Women’s Asia Cup 2026: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, शेफाली का तूफानी अर्धशतक; प्रतिका रावल का T20I डेब्यू यादगार
Women’s Asia Cup 2026, India vs Thailand: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। दुबई में खेले गए ग्रुप-A के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में थाईलैंड की पूरी टीम सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। Join Telegram For Fast Update Join भारत की जीत में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजों ने थाईलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। शेफाली ने सिर्फ 36 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। India vs Thailand: मैच का पूरा हाल थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुथावोंग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम की शुरुआत आक्रामक रही और ओपनर शेफाली वर्मा ने आते ही थाई गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस मुकाबले की एक खास बात यह भी रही कि प्रतिका रावल ने भारत के लिए अपना पहला T20I मुकाबला खेला। उन्हें चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम में शामिल किया गया था। प्रतिका ने अपने डेब्यू मैच में 18 गेंदों पर 22 रन बनाए और शेफाली के साथ शुरुआती साझेदारी में अहम योगदान दिया। शेफाली वर्मा का बल्ला गरजा भारतीय पारी की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में: 8 चौके 3 छक्के 36 गेंदोंपर 64 रन शामिल रहे। शेफाली की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि उनके आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम को रन बनाने में परेशानी हुई और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। इसके बावजूद भारत 159 रन तक पहुंचने में सफल रहा। प्रतिका रावल का T20I डेब्यू इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के लिए एक और बड़ी खबर प्रतिका रावल का T20I डेब्यू रहा। वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रतिका को अब टी20 इंटरनेशनल में मौका दिया गया। उन्होंने अपने पहले T20I […]



























