दुनिया की सबसे महंगी किताब… जिसे खरीदना लगभग नामुमकिन है!

सोचिए… एक ऐसी किताब जिसकी कीमत अरबों रुपये आंकी जाती है जिसे दुनिया की सबसे कीमती किताबों में गिना जाता है… और जिसे आज तक कोई आम इंसान खरीद ही नहीं पाया! Join Telegram For Fast Update Join यह कोई जादुई किताब नहीं, बल्कि है “गुटेनबर्ग बाइबल” (Gutenberg Bible) — वो किताब जिसने पूरी दुनिया में ज्ञान फैलाने का तरीका बदल दिया। Gutenberg Bible  1455 में छपी थी ये ऐतिहासिक किताब करीब 570 साल पहले, जर्मनी के मेंज शहर में एक व्यक्ति ने ऐसी मशीन बनाई जिसने इतिहास बदल दिया। उसका नाम था Johannes Gutenberg। उन्होंने पहली बार मूवेबल मेटल टाइप प्रिंटिंग प्रेस से बाइबल छापी। यही किताब बाद में “Gutenberg Bible” के नाम से मशहूर हुई।  आखिर इतनी खास क्यों है ये किताब? उस दौर में किताबें हाथ से लिखी जाती थीं। एक किताब तैयार करने में महीनों नहीं, कई बार साल लग जाते थे। लेकिन Gutenberg Bible पहली ऐसी बड़ी किताब बनी जिसे मशीन से प्रिंट किया गया। यही वजह है कि इसे आधुनिक प्रिंटिंग क्रांति की शुरुआत माना जाता है।  कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान! इस किताब की कोई तय कीमत नहीं है, क्योंकि इसकी पूरी कॉपी दशकों से कभी खुली नीलामी में बिकी ही नहीं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आज इसकी कोई ओरिजिनल कॉपी बिके, तो उसकी कीमत करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये तक पहुंच सकती है।  दुनिया में बची हैं बेहद कम कॉपियां इतिहासकारों के मुताबिक Gutenberg Bible की लगभग 180 कॉपियां छापी गई थीं। आज इनमें से बहुत कम कॉपियां ही बची हैं, और ज्यादातर बड़े म्यूज़ियम, लाइब्रेरी और यूनिवर्सिटीज़ में सुरक्षित रखी गई हैं।  इस किताब में ऐसा क्या था? हरपेज बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया था Gothic style typography इस्तेमालहुई थी कईपन्नों को हाथ से सजाया गया था इसेउस समय “लक्ज़री बुक” माना जाता था यानी ये सिर्फ किताब नहीं… […]