सीवर की खुदाई में निकला सोने का खजाना! मजदूरों की आंखें रह गईं खुली की खुली
Belgium Gold Treasure: आमतौर पर कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों को ईंट, पत्थर या मिट्टी ही मिलती है, लेकिन बेल्जियम में सीवर पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों के साथ ऐसा नहीं हुआ। यहां जमीन के नीचे खुदाई के दौरान उन्हें सोने का ऐसा खजाना मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 मिलियन यूरो यानी लगभग 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में इस खजाने की कीमत करीब 10.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। Join Telegram For Fast Update Join सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मजदूरों को शुरुआत में लगा कि जमीन के नीचे शायद पुराने 1 यूरो के सिक्के पड़े हैं। लेकिन जैसे-जैसे मिट्टी हटाई गई, वहां से सोने के सिक्कों के साथ सोने की ईंटें यानी गोल्ड बार निकलने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पूरे खजाने को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बेल्जियम में कहां मिला करोड़ों का खजाना? यह मामला बेल्जियम के सिंट–गिलिस–डेंडरमोंडे (Sint-Gillis-Dendermonde) इलाके का है, जो राजधानी ब्रसेल्स से लगभग 19 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यहां एक पुरानी इमारत में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण टीम को नई सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए इमारत की नींव और आसपास की जमीन में खुदाई करनी थी। मजदूरों को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वे रोजमर्रा का निर्माण कार्य कर रहे हैं, उसके नीचे करोड़ों रुपये का सोना छिपा हुआ है। यह इमारत पहले एक पुरानी ब्रूअरी यानी शराब बनाने की जगह से जुड़ी हुई थी। रिपोर्टों के अनुसार, सोना पुराने तहखाने/नींव की दीवार के अंदर छिपाया गया था। 18 साल के छात्र को सबसे पहले दिखा सोना इस पूरी खोज में 18 वर्षीय कोबे फिलिप्स (Kobe Philips) का नाम सामने आया है। कोबे गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पार्ट-टाइम कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। खुदाई के दौरान उसे जमीन के नीचे कुछ ऐसी चीजें दिखाई दीं, जो पहली नजर में सामान्य सिक्कों जैसी लग रही थीं। उसे लगा कि शायद वहां 1 यूरो के सिक्के दबे हुए हैं। लेकिन जब मजदूरों ने मिट्टी हटाकर उन्हें ध्यान से देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि मामला बेहद अलग है। वहां सिक्कों के साथ सोने की ईंटें भी मौजूद थीं। इसके बाद साइट मैनेजर और बाकी टीम ने खुदाई रोककर मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी। कोबे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शुरुआत में उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने जितना सोना वहां देखा, वह उनकी कल्पना से कहीं ज्यादा था। जैसे–जैसे खुदाई हुई, बढ़ता गया सोने का ढेर शुरुआत में मजदूरों ने कुछ सिक्के देखे। इसके बाद जब उन्होंने आसपास की मिट्टी और निर्माण सामग्री को हटाया तो उन्हें और सिक्के तथा गोल्ड बार मिलने लगे। साइट मैनेजर मारियो ने बताया कि निर्माण क्षेत्र में करीब 33 साल काम करने के बावजूद उन्होंने अपने करियर में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था। पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में सोने के सिक्कों से भरी एक धातु की बाल्टी और कई गोल्ड बार दिखाई दिए। दूसरी रिपोर्टों के मुताबिक, बरामद खजाने में दर्जनों गोल्ड बार और बड़ी संख्या में सोने के सिक्के शामिल हैं। कितने का है पूरा खजाना? इस खजाने की अनुमानित कीमत करीब 9 मिलियन यूरो बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 95 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। वहीं कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में इसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर से अधिक, लगभग 10.5 मिलियन डॉलर बताई गई है। सोने की कीमत और अनुमान के आधार पर रकम में अंतर हो सकता है। रिपोर्टों में सोने की मात्रा को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। Navbharat Times […]


























