Central Bank of India में 4500 Vacancies: Graduation के बाद Bank में Entry का सीधा रास्ता! 

अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो Central Bank of India आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है। बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 4500 Apprentice पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Join Telegram For Fast Update Join

Important Dates & Fee Structure

फॉर्म भरने की विंडो बहुत कम समय के लिए खुली है, इसलिए तारीखों का खास ख्याल रखें।

इवेंट (Event) महत्वपूर्ण तारीखें (Dates)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 12 जून 2026
अप्लाई करने की आखरी तारीख 22 जून 2026
फीस पेमेंट की डेट्स 12 से 22 जून 2026
ऑनलाइन परीक्षा (Tentative) जुलाई 2026 का पहला हफ्ता

 

कैटेगरी (Category) कुल फीस (Total Fee)
General / OBC / EWS (Male) ₹944/-
General / OBC / EWS (Female) ₹708/-
SC / ST (Male / Female) ₹236/-
PWBD / Transgender ₹236/-

 

Eligibility Criteria: क्या आप योग्य हैं?

भर्ती के लिए कट-ऑफ डेट 31 मई 2026 तय की गई है। इसी तारीख के आधार पर आपकी उम्र और पढ़ाई की गणना होगी:

  • उम्र (Age Limit):कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल (जन्म 05.1998 से 31.05.2006 के बीच होना चाहिए)।
  • उम्र में छूट:नियमानुसार SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी।
  • पढ़ाई (Education):किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation Degree होना जरूरी है।
  • पासिंग ईयर:आपका ग्रेजुएशन 01 जनवरी 2022 या उसके बाद पूरा हुआ होना चाहिए।
  • लोकल लैंग्वेज:आप जिस राज्य के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वहाँ की स्थानीय भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आना चाहिए।

 

Selection Process & Exam Pattern

सिलेक्शन पूरी तरह से आपके Online Objective Test और Local Language Test पर आधारित होगा। परीक्षा में कोई भी Negative Marking नहीं है!

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक पेपर का माध्यम
1. General/Financial Awareness 20 20 English / Hindi
2. Quantitative & Reasoning Aptitude 20 20 English / Hindi
3. Computer Knowledge 20 20 English / Hindi
4. General English 20 20 Only English
5. Central Bank of India Products & Services 20 20 Only English
📊 Total 100 100

 

ट्रेनिंग के दौरान क्या मिलेगा?

  • ट्रेनिंग का समय (Duration):कुल 12 महीने (1 साल)।
  • स्टाइपेंड (Stipend):हर महीने ₹15,000/- फिक्स्ड मिलेंगे (इसके अलावा कोई दूसरा अलाउंस नहीं मिलेगा)।
  • छुट्टियां (Leave):हर महीने 1 कैजुअल लीव (CL) और बैंक की सरकारी छुट्टियां मिलेंगी।

 

अप्लाई कैसे करें?

  1. सबसे पहले सरकार केNATS पोर्टल ([https://nats.education.gov.in](https://nats.education.gov.in)) पर जाकर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करें।
  2. वहाँ से मिलने वालीEnrolment ID को नोट कर लें।
  3. इसके बाद BFSI SSC के पोर्टल[https://beep.bfsissc.com](https://beep.bfsissc.com) पर जाकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस वैकेंसी के लिए अपना फाइनल फॉर्म और फीस सबमिट करें।

NATS Registration: Register here

BFSI Registration: Register here

Official Notification: Check here

 

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram