भारतीय वायु सेना में नौकरी का मौका!! आसमान छूने का सपना पूरा करें

भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 02/2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है! अगर आपका सपना आसमान छूने का है, तो Group ‘A’ Gazetted Officers (Flying और Ground Duty Branches) के रूप में देश की सेवा करने का यह सुनहरा मौका है.

Join Telegram For Fast Update Join

Important Dates & Details

निचे दी गई टेबल में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों और जानकारियों को ध्यान से देखें:

Event / Activity Details
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 20 मई 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
आवेदन की आखिरी तारीख 19 जून 2026 (रात 11:30 बजे तक)
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 08 अगस्त 2026 (शनिवार)
कोर्स की शुरुआत जुलाई 2027 से
ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in
एप्लीकेशन फीस ₹550 + 18% GST (NCC/GATE एंट्री के लिए निःशुल्क)

 

Eligibility Criteria: कौन कर सकता है अप्लाई?

  • राष्ट्रीयता:उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
  • वैवाहिक स्थिति:केवल अविवाहित (Unmarried) उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए योग्य हैं. ट्रेनिंग के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं है.
  • उम्र सीमा (01 जुलाई 2027 तक):
  • Flying Branch (AFCAT & NCC):20 से 24 वर्ष (Commercial Pilot License धारकों को 26 वर्ष तक की छूट).
  • Ground Duty (Tech & Non-Tech):20 से 26 वर्ष.

 

Branch-Wise Educational Qualification

अलग-अलग ब्रांचेज के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे टेबल में दी गई है:

Branch Eligibility (शैक्षणिक योग्यता)
Flying Branch 10+2 में Maths & Physics (न्यूनतम 50%) + किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (न्यूनतम 60%) या BE/B.Tech डिग्री
Ground Duty (Technical) 10+2 में Maths & Physics + 4 वर्षीय Engineering/Technology डिग्री (निर्धारित विषयों में)
Weapon Systems (WS) 10+2 में Maths & Physics + 3 वर्षीय ग्रेजुएशन या 4 वर्षीय BE/B.Tech डिग्री
Administration & Logistics किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री
Accounts Branch B.Com / BBA / BMS / BBS (Finance स्पेशलाइजेशन के साथ) या CA / CMA / CS / C

 

Exam Pattern & Physical Standards

  • एग्जाम मोड:परीक्षा ऑनलाइन (Objective) और केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी.
  • मार्किंग स्कीम:कुल 100 प्रश्न (300 मार्क्स) होंगे. हर सही उत्तर के लिए 3 मार्क्स मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटा जाएगा (Negative Marking).
  • फिजिकल फिटनेस:उम्मीदवारों को SSB/AFSB से पहले खुद को फिट रखना होगा, जिसमें 10 मिनट में 6 किमी की दौड़, 10 पुश-अप्स और 3 चिन-अप्स शामिल हैं.
  • न्यूनतम हाइट:ग्राउंड ड्यूटी के लिए पुरुषों की हाइट कम से कम 157 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी होनी चाहिए (पहाड़ी व पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए नियमानुसार छूट उपलब्ध है).

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास एक्टिव ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड होना आवश्यक है. अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर फॉर्म भरें!

Official Notification: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram