NHSRCL Technician Recruitment 2026: भारत की पहली Bullet Train परियोजना में काम करने का मौका

यदि आप रेलवे या मेट्रो में कार्यरत हैं और भारत के सबसे महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) आपके लिए एक लाइफ-चेंजिंग करियर अपॉर्चुनिटी लेकर आया है. NHSRCL ने विभिन्न डोमेन में टेक्नीशियन के पदों पर एब्जॉर्प्शन बेसिस (IDA पे-स्केल) पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.

Join Telegram For Fast Update Join

भर्ती की मुख्य बातें (Recruitment Overview)

मुख्य विवरण (Parameter) महत्वपूर्ण जानकारी (Details)
संस्था का नाम नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL)
भर्ती का प्रकार एब्जॉर्प्शन बेसिस (IDA पे-स्केल)
सैलरी (Pay Scale) ₹35,000 से ₹1,10,000/- प्रति महीना (NE-2)
अधिकतम आयु सीमा आवेदन के समय अधिकतम 35 वर्ष
मेडिकल स्टैंडर्ड B-1 (Bee-one) स्टैंडर्ड अनिवार्य
योग्यता गणना तिथि सभी क्राइटेरिया 30 जून 2026 के आधार पर तय होंगे

 

विभाग अनुसार वैकेंसी और जरूरी योग्यता (Domain-wise Vacancies)

विभाग (Domain) कुल वैकेंसी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Qualifications)
Civil / Track Technician 69 पद
(सभी कोड मिलाकर)
10वीं/SSLC के साथ संबंधित ट्रेड में ITI / अप्रेंटिसशिप या सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा.
Electricial Technician 77 पद 10वीं/SSLC के साथ Electrician ट्रेड में ITI / अप्रेंटिसशिप या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
Signaling & Telecom 63 पद 10वीं + Electrical/Electronics/COPA में ITI / अप्रेंटिसशिप या Electrical/Electronics/CS/IT में डिप्लोमा.
Rolling Stock Technician 30 पद
(सभी कोड मिलाकर)
10वीं + संबंधित ट्रेड में ITI / अप्रेंटिसशिप या Mechanical/Electrical/Electronics में डिप्लोमा.

 

आवेदन के लिए सबसे जरूरी शर्तें (Mandatory Eligibility)

  • रेलवे/मेट्रो अनुभव:उम्मीदवारों के पास इंडियन रेलवे, सरकारी स्वामित्व वाली रेलवे, मेट्रो रेल या RRTS के ओएंडएम (Operations & Maintenance) विभाग में न्यूनतम 2 वर्ष का पोस्ट-क्वालीफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है.
  • हायर क्वालिफिकेशन नियम:जिन उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech जैसी उच्च डिग्री है, लेकिन उन्होंने ITI या डिप्लोमा नहीं किया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं.
  • एक्सपीरियंस प्रूफ:नियोक्ता (Employer) द्वारा जारी किया गया कंपीटेंसी या एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट जमा करना आवश्यक है, जिसमें वर्ष-वार कार्य विवरण स्पष्ट लिखा हो.

 

सिलेक्शन प्रोसेस और नौकरी के कड़े नियम (Selection & Bond Rules)

  • चयन के तीन चरण:सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कंपनी के नियमों अनुसार मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा.
  • प्रोबेशन पीरियड:एब्जॉर्प्शन बेसिस पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए 1 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड रहेगा.
  • सर्विस श्योरिटी बॉन्ड:जॉइनिंग के समय ₹3,00,000/- का श्योरिटी बॉन्ड भरना होगा, जिसके तहत न्यूनतम 4 वर्ष तक कॉर्पोरेशन में सेवा देनी अनिवार्य होगी.
  • ट्रेनिंग बॉन्ड:यदि विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, तो ट्रेनिंग कॉस्ट का बॉन्ड भरकर 6 वर्ष की न्यूनतम सेवा का नियम लागू होगा.
  • एप्लिकेशन FEES:जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए ₹400/- फीस है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है.

 

Official Notification: Check here

Apply Link: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram