PM Yashasvi Scheme 2026: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार दे रही है ₹1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप

क्या आप कक्षा 9वीं या 11वीं के छात्र हैं और अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की तलाश में हैं? केंद्र सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए PM Yashasvi Scholarship (PM-YASASVI) 2026 का बिगुल फूंक दिया है। इस योजना के तहत छात्रों को ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 तक की भारी स्कॉलरशिप दी जा रही है।

Join Telegram For Fast Update Join

(Note: यह राशि tution fees, Hostel fees और अन्य शैक्षिक खर्चों को cover करने के लिए दी जाती है।)

 

PM Yashasvi Scholarship 2026 (Important details)

यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) द्वारा OBC, EBC और DNT वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

विवरण विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नाम PM-YASASVI (PM Young Achievers Scholarship Award Scheme)
कौन आवेदन कर सकता है? कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र
अधिकतम स्कॉलरशिप ₹1,25,000 प्रति वर्ष तक
अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in (NSP Portal)

 

किसे कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप? (Scholarship Amount)

सरकार ने छात्रों की कक्षाओं के आधार पर स्कॉलरशिप राशि तय की है, जो सीधे उनके बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाएगी:

  • कक्षा 9वीं के छात्र: ₹75,000 प्रति वर्ष।
  • कक्षा 11वीं के छात्र: ₹1,25,000 प्रति वर्ष।

 

आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

अगर आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  1. कैटेगरी: आवेदक केवल OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) या DNT (विमुक्त जनजाति) श्रेणी से होना चाहिए।
  2. आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. शैक्षणिक योग्यता: पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है।
  4. नागरिकता: आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।

 

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन करते समय आपके पास इन कागजातों का होना बहुत जरूरी है:

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)।
  • जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate)।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – ₹2.5 लाख से कम)।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट (9वीं के लिए 8वीं की, 11वीं के लिए 10वीं की)।
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और स्कूल का बोनाफाइड सर्टिफिकेट।

 

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  2. ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर आईडी पासवर्ड बनाएं।
  3. लॉगिन करने के बाद PM YASASVI Scholarship 2026 का लिंक चुनें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरें।
  5. मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें और ‘Final Submit’ कर दें।

Manual: Check here

Registration Link: Apply here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram