Railway GDCE Recruitment 2026: रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रमोट होने का बंपर मौका!

East Coast Railway (Bhubaneswar) GDCE भर्ती 2026

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने नियमित और पात्र कर्मचारियों के लिए जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (GDCE) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सेफ्टी और नॉन-सेफ्टी कैटेगरी के कई अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे, यह भर्ती केवल वर्तमान रेलवे कर्मचारियों (RPF/RPSF को छोड़कर) के लिए है।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें नीचे टेबल में दी गई हैं:

इवेंट (Event) तारीख (Dates)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 07 अगस्त 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 15 अगस्त 2026
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026

पदों का विवरण (Vacancy Details)

कुल 1,421 पदों को अलग-अलग कैटेगरी और पोस्ट के अनुसार इस तरह बांटा गया है:

पद का नाम (Post Category) UR SC ST OBC Total
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 495 197 104 250 1046
गुड्स ट्रेन्स मैनेजर 134 47 24 79 284
टेक्नीशियन (Technicians) 27 7 3 14 51
जूनियर इंजीनियर (JE) 14 2 2 4 22
स्टेशन मास्टर (Station Master) 7 2 1 2 12
क्लर्क व अन्य पद 2 1 1 2 6
कुल वैकेंसी (Grand Total) 679 256 135 351 1421

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

  • शैक्षणिक योग्यता:पद के अनुसार 12वीं पास / ग्रेजुएशन डिग्री / ITI / डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोग अप्लाई नहीं कर सकते।
  • अधिकतम आयु सीमा (01.2027 तक):
  • General (UR):42 वर्ष
  • OBC:45 वर्ष
  • SC/ST:47 वर्ष

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process)

  • परीक्षा के चरण:कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), एप्टीट्यूड/टाइपिंग टेस्ट (पद के अनुसार), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।
  • नेगेटिव मार्किंग:प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे (CBT परीक्षा में)।
  • पासिंग मार्क्स:UR-40%, OBC-30%, SC-30%, ST-25% लाना अनिवार्य है।

अप्लाई कैसे करें? (How to Apply)

  • आधिकारिक वेबसाइटrrcbbs.org.in पर जाएं।
  • पर्सनल डिटेल के साथIPAS ID और HRMS ID सही से भरें।
  • अपने इमीडिएट सुपरवाइजर से प्रमाणित हस्ताक्षरित आवेदन की पीडीएफ कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।

 

Official Notification: Check here

Official Website: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram