प्रादेशिक सेना (Territorial Army) भर्ती 2026: कुमाऊं इको बटालियन में सीधी भर्ती!

क्या आप पूर्व सैनिक हैं या पर्यावरण विभाग की पूर्व महिला कर्मचारी हैं और एक बार फिर देश सेवा से जुड़ना चाहते हैं? 130 इन्फैंट्री बटालियन (TA) इकोलॉजिकल कुमाऊं द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक शानदार भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है|

Join Telegram For Fast Update Join

भर्ती रैली का शेड्यूल और स्थान (Rally Schedule & Venue)

विशेषताएं (Features) विवरण (Details)
भर्ती रैली की तारीख 03 अगस्त से 08 अगस्त 2026
रैली का मुख्य स्थान देवकटिया ग्राउंड, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
03 अगस्त 2026 दस्तावेज सत्यापन (Document Verification))
04 अगस्त 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
05 से 08 अगस्त 2026 मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू (चुने गए अभ्यर्थियों का)
आधिकारिक वेबसाइट 130ta.com

पदों की संख्या और पात्रता (Trade-wise Vacancies)

पद का नाम (Trade) वैकेंसी योग्य राज्य (State Eligible)
सिपाही – सामान्य ड्यूटी (GD) 49 पद केवल उत्तराखंड के लिए
सिपाही – शेफ कम्युनिटी 04 पद ऑल इंडिया बेसिस (All India Basis)
सिपाही – कारपेंटर / हेयर ड्रेसर 06 पद ऑल इंडिया बेसिस (3 कारपेंटर + 3 हेयर ड्रेसर)
सिपाही – वाशरमैन / टेलर / हाउस कीपर 06 पद ऑल इंडिया बेसिस (प्रत्येक के 02 पद)
सिपाही – इक्विपमेंट रिपेयरर 02 पद ऑल इंडिया बेसिस
सिपाही – क्लर्क / ब्लैक स्मिथ 02 पद ऑल इंडिया बेसिस (प्रत्येक के 01 पद)
कुल पदों की संख्या (Total) 69 पद पूर्व सैनिक और पूर्व महिला कर्मचारियों के लिए

🎯 जरूरी सेवा शर्तें (Eligibility Conditions)

  • रिटायरमेंट अवधि:सेवानिवृत्ति (Retirement) की तारीख से 5 वर्ष के भीतर नामांकन होना चाहिए ।
  • मेडिकल श्रेणी:उम्मीदवार का SHAPE-I होना अनिवार्य है ।
  • चरित्र:डिस्चार्ज बुक में चरित्र Exemplary या Very Good होना चाहिए
  • महिला उम्मीदवारों के लिए:MoEF & CC या राज्य वन विभाग में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा पूरी की हो
  • कानूनी रिकॉर्ड:किसी भी सिविल या पुलिस केस में संलिप्तता नहीं होनी चाहिए

🔥 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • पुरुष पूर्व सैनिक:6 किमी की दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट का गड्ढा और उम्र के अनुसार बैलेंस टेस्ट। इसके बाद मेडिकल और इंटरव्यू होगा
  • पूर्व महिला कर्मचारी:वनरोपण (Afforestation) और नर्सरी प्रबंधन गतिविधियों का व्यावहारिक/प्रवीणता टेस्ट और इंटरव्यू

📄 आवश्यक दस्तावेज (Original Documents Required)

पुरुष पूर्व सैनिकों के लिए:

  • PPO और डिस्चार्ज बुक (Original)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र / आधार कार्ड
  • 08 पासपोर्ट साइज फोटो

पूर्व महिला कर्मचारियों के लिए:

  • ओरिजिनल पेंशन ऑर्डर और फोटोकॉपी
  • संबंधित विभाग से 20 वर्ष की सेवा का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र / आधार कार्ड और 08 कलर्ड फोटो

📌 सबसे महत्वपूर्ण बातें (Important Note)

  • अस्थायी रोजगार:यह कोई स्थायी नौकरी नहीं है फंडिंग एजेंसी की जरूरत के आधार पर साल में एक निश्चित अवधि के लिए ड्यूटी पर बुलाया जाएगा और केवल उसी अवधि का वेतन मिलेगा।
  • पुनर्वास योजना:इस बटालियन की सेवा को सेना की नियमित पेंशन, इंक्रीमेंट या ग्रेच्युटी के लिए नहीं जोड़ा जाएगा । यह विशुद्ध रूप से एक पुनर्वास (Rehabilitation) योजना है
  • सीधे रिपोर्ट करें:यदि कोई तकनीकी कारण से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाता है, तो वह 03 अगस्त 2026 को सुबह 06:00 बजे सीधे जरूरी दस्तावेजों के साथ पिथौरागढ़ मैदान में रिपोर्ट कर सकता है

Official Notification: Check here

Official Website: Click

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram