Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026: देश की बेटियों के लिए महिंद्रा की बड़ी पहल, पढ़ाई के लिए मिलेगी assistance!!

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ऑटो और फार्म डिवीजन) ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत देश की होनहार छात्राओं के लिए महिंद्रा एम्पावरहर स्कॉलरशिप” की घोषणा की है। इसका मुख्य उद्देश्य कम आय वाले परिवारों की मेधावी बेटियों को बिना किसी वित्तीय रुकावट के अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।

Join Telegram For Fast Update Join

स्कॉलरशिप की मुख्य बातें

  • स्कॉलरशिप प्रदाता:महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Auto and Farm Division)
  • स्कॉलरशिप की राशि:प्रत्येक चुनी गई छात्रा को ₹5,500/- की एकमुश्त (Fixed) राशि दी जाएगी।
  • आवेदन करने का माध्यम:केवल ऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल Buddy4Study के माध्यम से)।
  • अप्लाई करने की अंतिम तिथि:21 सितंबर 2026

कौन सी छात्राएं हैं पात्र?

पढ़ाई का स्तर योग्य कोर्सेज न्यूनतम आवश्यक अंक
स्कूली शिक्षा कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की छात्राएं पिछली कक्षा/सेमेस्टर में कम से कम 50% अंक
उच्च शिक्षा B.A., B.Sc., B.Com आदि पिछली कक्षा/सेमेस्टर में कम से कम 50% अंक
पोस्ट ग्रेजुएशन M.A., M.Sc., M.Com आदि पिछली परीक्षा या सेमेस्टर में न्यूनतम 50% अंक

पारिवारिक आय व अन्य शर्ते

पात्रता नियम आवश्यक शर्तें और विवरण
पारिवारिक वार्षिक आय परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर ₹4,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लक्षित समुदाय (Categories) पूरे भारत की छात्राएं पात्र हैं, परंतु SC, ST और OBC समुदायों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विशेष प्राथमिकता समाज के हाशिए पर रहने वाले परिवारों, किसानों की बेटियों और दिव्यांग (PwBD) छात्राओं को विशेष तरजीह।
अपात्रता नियम (Exclusions) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

ऑनलाइन आवेदन की आसान प्रक्रिया (How to Apply)

  1. सबसे पहलेBuddy4Study के आधिकारिक स्कॉलरशिप पेज पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए“Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
  3. अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करें (नए यूजर मोबाइल/ईमेल से नया अकाउंट बना लें)।
  4. “Start Application”पर क्लिक कर फॉर्म में अपनी पर्सनल, फैमिली और एकेडमिक डिटेल्स भरें।
  5. अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो, एडमिशन प्रूफ, फीस रसीद, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की साफ प्रतियां अपलोड करें।
  6. नियम व शर्तें स्वीकार करें, फॉर्म का ‘Preview’ देखें और अंतिम रूप सेSubmit बटन दबाएं।

Official Link: Click 

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram