IDFC FIRST Bank Engineering Scholarship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी स्कॉलरशिप! 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वर्ष 2026-30 बैच के इंजीनियरिंग (B.Tech / B.E.) छात्रों के लिए अपनी प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप योजना की घोषणा कर दी है। आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए बैंक की तरफ से बड़ी वित्तीय सहायता दी जा रही है ताकि पैसों की तंगी आड़े न आए!

Join Telegram For Fast Update Join

स्कॉलरशिप की मुख्य बातें

  • कुल उपलब्ध स्कॉलरशिप:इस वर्ष कुल 230 छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप की प्रकृति:यह पूरी तरह से एक जरूरत-आधारित (Need-Based) वित्तीय सहायता प्रोग्राम है।
  • फंड का उपयोग:इस राशि का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक खर्चों और कॉलेज फीस के लिए किया जा सकता है।

स्कॉलरशिप राशि और वितरण का विवरण (Award & Funding Structure)

विवरण का प्रकार स्कॉलरशिप राशि और नियम
कुल स्कॉलरशिप राशि ₹4,00,000/- (चार साल की पूरी इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए)
सालाना वितरण नियम प्रति वर्ष अधिकतम ₹1,00,000/- दिए जाएंगे।
वास्तविक भुगतान राशि एक साल की वास्तविक कॉलेज फीस या ₹1 लाख (जो भी कम हो)।
पेमेंट ट्रांसफर मोड पैसे सीधे कॉलेज के बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे (छात्र के पर्सनल अकाउंट में नहीं)

पात्रता और योग्यता की शर्तें (Eligibility Criteria)

पात्रता मापदंड आवश्यक नियम और शर्तें
वर्तमान शैक्षणिक वर्ष छात्र अनिवार्य रूप से प्रथम वर्ष (1st Year) का छात्र होना चाहिए।
कोर्स का प्रकार केवल फुल-टाइम B.E. या B.Tech डिग्री (डिप्लोमा या डिस्टेंस लर्निंग मान्य नहीं)
पारिवारिक वार्षिक आय परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
अन्य स्कॉलरशिप छात्र को पहले से कोई अन्य स्कॉलरशिप या ट्यूशन फीस माफी (Waiver) न मिली हो।
नागरिकता केवल भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन खुला है।

चयन प्रक्रिया के कड़े नियम (Mandatory Rules for Selection)

  • कॉलेज की लिस्ट:यह स्कॉलरशिप केवल बैंक द्वारा चयनित (Select List) इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए ही मान्य है।|
  • घर पर वेरिफिकेशन:चयन से पहले बैंक अधिकारियों द्वारा होम-विजिट वेरिफिकेशन (Home-Visit) करना अनिवार्य है।|
  • हर साल पास होना जरूरी:स्कॉलरशिप हर साल तभी जारी होगी जब छात्र परीक्षा पास करेगा और मार्कशीट सबमिट करेगा।|
  • कॉलेज की जिम्मेदारी:कॉलेज को समय पर वेंडर एम्पैनलमेंट के लिए अपने KYC दस्तावेज बैंक को जमा करने होंगे।|
  • कर्मचारियों के लिए नियम:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना में भाग नहीं ले सकते।|

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरEngineering Scholarship Program के लिंक पर क्लिक करें।|
  2. आवेदन फॉर्म में अपनी सही पारिवारिक आय, कॉलेज का नाम और कोर्स की पूरी फीस की डिटेल्स भरें।|
  3. मांगे गए जरूरी दस्तावेज (जैसे इनकम सर्टिफिकेट) बिल्कुल वैध और नए अपलोड करें(पुराने/एक्सपायर्ड दस्तावेज रिजेक्ट हो जाएंगे)।|

Official Link: Check & Apply here 

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram