BGSSL Recruitment 2026: Bank of Baroda की सहयोगी कंपनी में 1,949 पदों पर सीधी भर्ती!

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बरोडा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने विभिन्न विभागों में नियमित और पार्ट-टाइम आधार पर 1,949 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप बैंकिंग ऑपरेशंस, सेल्स या आईटी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा अवसर है!

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि:01 सितंबर 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि:30 सितंबर 2026
  • अप्लाई मोड:ऑनलाइन (BGSSL careers पेज या ईमेल [email protected] द्वारा)

प्रमुख पद और वैकेंसी का विवरण

Job Role Vacancies Job Location Department
फील्ड कलेक्शन ऑफिसर 400 पद PAN India फील्ड कलेक्शन
डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट 400 पद PAN Indi डिजिटल ऑनबोर्डिंग
आधार ऑपरेटर 400 पद PAN India आधार ऑपरेशंस
सेल्स ऑफिसर / ASM / RSM 350 पद PAN India रिटेल सेल्स
अप्रेंटिस 150 पद गिफ्ट सिटी, गांधीनगर कलेक्शन विभाग
टेली-कलेक्शन एजेंट 100 पद Gandhinagar / Vadodara / Bengaluru कलेक्शन विभाग
डिजिटल बैंकिंग एग्जीक्यूटिव 40 पद अलकापुरी, वडोदरा डिजिटल बैंकिंग
अन्य विशेषज्ञ पद 109 पद विभिन्न शहर बहु-कार्य विभाग
Total Positions 1,949    

पात्रता और योग्यता के मापदंड

Job Role आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Experience
डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट कम से कम 12वीं पास (HSC); ग्रेजुएट को प्राथमिकता फ्रेशर्स (0 अनुभव) आवेदन कर सकते हैं
आधार ऑपरेटर 12वीं पास + सक्रिय NSEIT सर्टिफिकेट अनिवार्य स्थानीय भाषा का ज्ञान + बुनियादी कंप्यूटर स्किल्स
फील्ड कलेक्शन ऑफिसर 12वीं पास; ग्रेजुएट को प्राथमिकता + DRA सर्टिफिकेट 0 से 3 वर्ष का अनुभव; दोपहिया वाहन और लाइसेंस जरूरी
सेल्स ऑफिसर / ASM किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में ग्रेजुएशन अनिवार्य संबंधित लोन सेल्स में 1 से 3 वर्ष का अनुभव
मैनेजर (Procurement/IT/MIS) संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या MBA/इंजीनियरिंग संबंधित तकनीकी क्षेत्र में 2 से 5 वर्ष का अनुभव

भर्ती से जुड़े विशेष नियम और निर्देश

  • करियर ब्रेक महिलाओं को प्राथमिकता:ऐसे पदों पर उन महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी जो करियर ब्रेक के बाद दोबारा काम पर लौट रही हैं।
  • अग्निवीरों के लिए बड़ा मौका:योग्य अग्निवीर (Agniveers) उम्मीदवारों को भी इस चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पार्ट-टाइम जॉब्स का विकल्प:डिजिटल ऑनबोर्डिंग और आधार ऑपरेटर के कुल 800 पद पार्ट-टाइम (दैनिक 6 घंटे) के लिए हैं, जो छात्रों के लिए बेस्ट हैं।
  • कैटेगरी-वाइज रिजर्वेशन:आधिकारिक विज्ञापन में श्रेणीवार (SC/ST/OBC/EWS) अलग से पदों का वर्गीकरण नहीं दर्शाया गया है।

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया (How to Apply)

  1. सबसे पहले बीजीएसएसएल के करियर पेजbgss.in/careers पर विजिट करें।
  2. अपनी पसंदीदा पोस्ट के आगे दिए गए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें।
  3. दूसरा विकल्प:आप अपना अपडेटेड रिज्यूमे सीधे ईमेल आईडी [email protected] पर भी भेज सकते हैं (सब्जेक्ट लाइन में पद का नाम जरूर लिखें)

Official Notification: Check here

Apply Link: Click 

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram