IndiGo Giving Wings to Fly: देश की बेटियों के लिए पायलट बनने का महा-अवसर, ट्रेनिंग का पूरा खर्च उठाएगी इंडीगो!

क्या आप भी आसमान छूने और कमर्शियल पायलट बनने का सपना देखती हैं? इंडीगो एयरलाइंस की सीएसआर शाखा (IndiGoReach) देश की होनहार बेटियों के लिए लेकर आई है एक अनोखा और पूरी तरह से मुफ्त पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की युवतियों को मुफ्त कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) ट्रेनिंग, रहना, खाना और करियर गाइडेंस प्रदान की जाएगी!

Join Telegram For Fast Update Join

प्रोग्राम की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • ट्रेनिंग की अवधि:कुल 20 महीने का सघन ट्रेनिंग प्रोग्राम।
  • क्या-क्या मिलेगा:मुफ्त CPL ट्रेनिंग, रहने-खाने की व्यवस्था और ATR टाइप रेटिंग सपोर्ट।
  • ट्रेनिंग पार्टनर:डीजीसीए (DGCA) से मान्यता प्राप्त चाइम्स एविएशन एकेडमी (Chimes Aviation Academy)
  • आवेदन फीस:₹0/- (सभी योग्य छात्राओं के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त)।

पात्रता और योग्यता की शर्तें

Criteria Required Conditions
लिंग और नागरिकता केवल भारतीय महिला नागरिक ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
आयु सीमा आवेदन के समय उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
12वीं के विषय 12वीं कक्षा में इंग्लिश, फिजिक्स और मैथ (PCM) होना अनिवार्य है।
न्यूनतम मार्क्स इन तीनों विषयों में अलग-अलग कम से कम 51% अंक होने चाहिए।
पारिवारिक आय परिवार भारत सरकार के EWS मापदंडों को पूरा करता हो।

अन्य जरूरी मापदंड और दस्तावेज

मापदंड / नियम Mandatory Details
पासपोर्ट एक वैध भारतीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
मेडिकल टेस्ट DGCA क्लास 2 और क्लास 1 मेडिकल सर्टिफिकेट आवश्यक है।
टैटू नियम शरीर के दिखने वाले हिस्सों पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए।
दस्तावेज सूची आधार, पासपोर्ट, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और रिज्यूमे।

ऑनलाइन आवेदन करने की आसान प्रक्रिया (How to Apply)

  1. सबसे पहले आधिकारिकScholarsBox पोर्टल पर विजिट करें।
  2. पोर्टल पर दिए गए“Giving Wings to Fly” लिंक के जरिए अपना नया अकाउंट बनाएं।
  3. लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी सभी पर्सनल, फैमिली और 12वीं की डिटेल्स सही-सही भरें।
  4. अपनी मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और फोटो की साफ पीडीएफ फाइल अपलोड करें।
  5. फॉर्म को री-चेक करें और केवलScholarsBox पोर्टल के माध्यम से ही सबमिट करें। (किसी थर्ड पार्टी या एजेंसी के जरिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे)

Official Website: Check & Apply here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram