बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026: छात्रों के लिए बंपर मौका, हर साल मिलेगी मदद

अगर आपने हाल ही में बिहार बोर्ड (BSEB) से 10वीं पास की है और आगे की पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता है, तो विद्याधन स्कॉलरशिप 2026 आपके लिए एक वरदान लेकर आया है! सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन द्वारा चलाई जाने वाली इस स्कीम का मकसद मेधावी और जरूरतमंद बच्चों को फाइनेंशियल सपोर्ट देना है ताकि उनका पढ़ाई का सपना टूटने न पाए।

Join Telegram For Fast Update Join

स्कॉलरशिप की बड़ी बातें (Quick Highlights)

  • किसके लिए है:सिर्फ बिहार के उन स्टूडेंट्स के लिए जिन्होंने साल 2026 में 10वीं (मैट्रिक) एग्जाम पास किया है।
  • फायदा:11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए हर साल ₹10,000 दिए जाएंगे।
  • आगे का सपोर्ट:अगर आप 12वीं में अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो डिग्री/ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए ₹10,000 से ₹60,000 हर साल तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।
  • सिलेक्शन प्रोसेस:पहले मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाएगा।

 

जरूरी तारीखें और लिंक्स (Important Dates)

फॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन भरा जाएगा। तारीखों का खास ख्याल रखें:

इवेंट / गतिविधि महत्वपूर्ण तारीखें और लिंक्स
ऑनलाइन आवेदन शुरू शुरू हो चुके हैं
अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून 2026
स्क्रीनिंग / टेस्ट की तारीख जुलाई 2026
ऑफिशियल एप्लीकेशन वेबसाइट www.vidyadhan.org

 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (कौन अप्लाई कर सकता है?)

अप्लाई करने से पहले अपनी योग्यता नीचे दी गई टेबल से जरूर मैच कर लें:

पैरामीटर योग्यता की शर्तें (Eligibility)
शैक्षणिक योग्यता साल 2026 में बिहार बोर्ड (BSEB) या CBSE/ICSE से 10वीं पास होना चाहिए।
न्यूनतम अंक (BSEB) बिहार बोर्ड के सामान्य छात्रों के लिए मिनिमम 75% मार्क्स या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है।
न्यूनतम अंक (दिव्यांग) विकलांग (Specially Abled) बच्चों के लिए मिनिमम 65% मार्क्स होना चाहिए।
पारिवारिक आय (आमदनी) परिवार की सालाना आमदनी (Annual Income) ₹2,0,000 से कम होनी चाहिए।

 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (क्या-क्या लगेगा?)

फॉर्म भरते समय इन सभी डॉक्यूमेंट्स की स्कैंड कॉपी साथ रखें:

  • 10वीं क्लास की मार्कशीट।
  • हाल ही में बनवाया गया परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
  • स्टूडेंट का एक पासपोर्ट साइज फोटो।

विद्याधन स्कॉलरशिप के लिए कोई भी एप्लीकेशन फीस नहीं लगती है, यह पूरी तरह FREE है। अगर आप क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं, तो बिना देरी किए 30 जून 2026 से पहले website पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करें!

 

Official website: Check here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram