Cummins India Scholarship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए वरदान! पढ़ाई का 100% खर्च और मुफ्त लैपटॉप

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे होनहार छात्रों के लिए कमिंस इंडिया फाउंडेशन (CIF) लेकर आया है एक शानदार छात्रवृत्ति प्रोग्राम। इस स्कॉलरशिप के तहत केवल कॉलेज की फीस ही नहीं, बल्कि आपके रहने, खाने और किताबों का पूरा खर्च बिना किसी तय ऊपरी सीमा (No Upper Cap) के वास्तविक जरूरत के आधार पर उठाया जाएगा!

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तारीखें और टाइमलाइन

Event Important Dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 01 जुलाई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test) अक्टूबर 2026
पर्सनल इंटरव्यू राउंड (Interviews) नवंबर 2026
अंतिम चयन सूची (Final Selection) दिसंबर 2026

पात्रता और योग्यता के कड़े नियम

Criteria General Category Wings Category – PwD
कोर्स का प्रकार केवल फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा केवल फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा
अकादमिक मार्क्स पिछली सभी परीक्षाओं में न्यूनतम 60% अंक पिछली सभी परीक्षाओं में न्यूनतम 40% अंक
पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹6,00,000/- से अधिक नहीं सभी स्रोतों से ₹6,00,000/- से अधिक नहीं
अधिकतम आयु सीमा आवेदन के समय उम्र 25 वर्ष से कम हो आवेदन के समय उम्र 25 वर्ष से कम हो
लागू होने वाले लोकेशंस अहिल्यानगर, इंदौर, जमशेदपुर, फलटण, पुणे, धाराशिव, विदिशा, गुना, ओस्मानाबाद, रांची। केवल पुणे में अध्ययनरत छात्र।
पारिवारिक नियम परिवार में पहले किसी को यह स्कॉलरशिप न मिली हो। परिवार में पहले किसी को यह स्कॉलरशिप न मिली हो।

स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाले 5 सबसे बड़े फायदे (Key Benefits)

  • 100% फीस कवरेज:वास्तविक आवश्यकता के अनुसार कॉलेज की ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों का पूरा भुगतान बैंक द्वारा सीधे किया जाएगा।
  • रहने-खाने का खर्च:हॉस्टल की फीस और किताबों के खर्च की जिम्मेदारी भी कमिंस फाउंडेशन उठाएगा।
  • मुफ्त लर्निंग टूल्स:डिजिटल गैप को खत्म करने के लिए चयनित प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के लिए एक नया लैपटॉप प्रदान किया जाता है!
  • कमिंस मेंटरशिप:कमिंस कंपनी के सीनियर अधिकारी और अनुभवी प्रोफेशनल्स पूरी पढ़ाई के दौरान आपके पर्सनल मेंटर बनकर आपको गाइड करेंगे।
  • सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग:छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए एक विशेष ई-लर्निंग सॉफ्ट स्किल्स मॉड्यूल भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज जो तैयार रखने होंगे (Documents Required)

  • अकादमिक मार्कशीट:10वीं, 12वीं या पिछले सेमेस्टर/डिप्लोमा की सभी मूल मार्कशीट (बिना किसी बैकलॉग के)।
  • फीस रसीद:चालू शैक्षणिक वर्ष (2026-27) की कॉलेज फीस भुगतान की आधिकारिक रसीद।
  • आय प्रमाण पत्र:सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी परिवार का वैध आय प्रमाण पत्र।
  • विशेष सर्टिफिकेट:यदि लागू हो तो माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (सिंगल पैरेंट होने पर) या PwD प्रमाण पत्र (दिव्यांगों के लिए)।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. कमिंस की आधिकारिक छात्रवृत्ति वेबसाइटnurturingbrilliance.org या कमिंस इंडिया पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए“Apply Now” के लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. अपनी पर्सनल डिटेल्स, जेंडर, जन्म तिथि और अपनी सबसे नजदीकी कमिंस लोकेशन का चयन करें।
  4. अपने वर्तमान और स्थायी पते की सही जानकारी भरकर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें

Official Website: Check & Apply Here

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram