- Home
- JSSC Para Teacher Recruitment 2026: 7,299 पदों पर भर्ती, सहायक आचार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
JSSC Para Teacher Recruitment 2026: 7,299 पदों पर भर्ती, सहायक आचार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा श्रेणी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत नियमित और बैकलॉग मिलाकर कुल 7,299 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 और 05/2026 जारी किए गए हैं।
| Join Telegram For Fast Update | Join |
इनमें 6,101 नियमित पद और 1,198 बैकलॉग पद शामिल हैं। बैकलॉग पदों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कार्यरत पात्र पारा शिक्षकों के लिए न्यूनतम दो वर्ष की निरंतर सेवा की शर्त लागू है।
वर्तमान JSSC आवेदन पोर्टल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
JSSC Para Teacher Recruitment 2026: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
| परीक्षा का नाम | JTAACCE-2026 |
| पद का नाम | प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा श्रेणी) |
| कुल पद | 7,299 |
| नियमित पद | 6,101 |
| बैकलॉग पद | 1,198 |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 और 05/2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 29 सितंबर 2026* |
| अंतिम तिथि | 18 अक्टूबर 2026 |
| नौकरी का स्थान | झारखंड |
| आधिकारिक वेबसाइट | jssc.jharkhand.gov.in |
*वर्तमान आवेदन पोर्टल पर Registration Start 29 सितंबर 2026 दिखाया गया है।
JSSC Para Teacher Vacancy 2026
JSSC JTAACCE भर्ती में कुल 7,299 पद हैं। इनमें 6,101 नियमित और 1,198 बैकलॉग पद शामिल हैं। पदवार विवरण इस प्रकार है:
नियमित पद – 6,101
| पद | कक्षा स्तर | पद |
| इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य | कक्षा 1 से 5 | 1,909 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – भाषा | कक्षा 6 से 8 | 1,868 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – सामाजिक विज्ञान | कक्षा 6 से 8 | 660 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – विज्ञान एवं गणित | कक्षा 6 से 8 | 1,664 |
| कुल | 6,101 |
बैकलॉग पद – 1,198
| पद | कक्षा स्तर | पद |
| इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य | कक्षा 1 से 5 | 847 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – भाषा | कक्षा 6 से 8 | 19 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – सामाजिक विज्ञान | कक्षा 6 से 8 | 248 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – विज्ञान एवं गणित | कक्षा 6 से 8 | 84 |
| कुल | 1,198 |
शैक्षणिक योग्यता
JSSC सहायक आचार्य भर्ती में योग्यता पद और कक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग है।
कक्षा 1 से 5 के लिए
उम्मीदवार के पास निर्धारित अंकों के साथ 12वीं/इंटरमीडिएट तथा 2 वर्षीय D.El.Ed जैसी आवश्यक शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित वैकल्पिक योग्यता के रूप में B.El.Ed, विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या स्नातक के साथ D.El.Ed आदि भी मान्य हैं।
इसके अलावा संबंधित स्तर के लिए JTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कक्षा 6 से 8 के लिए
संबंधित विषय के अनुसार स्नातक डिग्री के साथ B.Ed, D.El.Ed या निर्धारित समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता आवश्यक है।
साथ ही संबंधित स्तर के लिए JTET उत्तीर्ण होना जरूरी है। भाषा शिक्षक पद के लिए अधिसूचना में निर्धारित भाषाओं में स्नातक/ऑनर्स की योग्यता मांगी गई है।
SC, ST, EBC-I, BC-II और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में नियमानुसार छूट का प्रावधान है। PVTG उम्मीदवारों के लिए भी अलग छूट निर्धारित है।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
| वर्ग | अधिकतम आयु |
| UR/EWS | 35 वर्ष |
| EBC-I/BC-II पुरुष | 37 वर्ष |
| UR/EWS/EBC-I/BC-II महिला | 38 वर्ष |
| SC पुरुष/महिला | 40 वर्ष |
| ST पुरुष/महिला | 40 वर्ष |
PwD उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी। पात्र पारा शिक्षकों के लिए सेवा अवधि के आधार पर अधिक आयु सीमा में विशेष प्रावधान भी है।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य उम्मीदवार | ₹100 |
| झारखंड के SC/ST उम्मीदवार | ₹50 |
यदि उम्मीदवार नियमित और बैकलॉग दोनों विज्ञापनों के लिए पात्र है, तो एक ही आवेदन के माध्यम से दोनों के लिए आवेदन किया जा सकता है और एक ही परीक्षा शुल्क देना होगा।
JSSC Para Teacher Salary 2026
चयनित सहायक आचार्य को पद के अनुसार निम्न वेतनमान मिलेगा:
| पद | पे लेवल | वेतनमान |
| इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य | Level-4 | ₹25,500 – ₹81,100 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – भाषा | Level-5 | ₹29,200 – ₹92,300 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – सामाजिक विज्ञान | Level-5 | ₹29,200 – ₹92,300 |
| स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – विज्ञान एवं गणित | Level-5 | ₹29,200 – ₹92,300 |
चयन प्रक्रिया
JSSC JTAACCE-2026 के लिए दोनों विज्ञापनों के तहत संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की पात्रता का अंतिम सत्यापन दस्तावेज जांच के दौरान किया जाएगा।
परीक्षा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को JSSC द्वारा जारी आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखना चाहिए।
JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसेपहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- JTAACCE-2026 Para Teacher Recruitment केआवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नएउम्मीदवार के रूप में Registration पूरा करें।
- प्राप्तRegistration Number और Password से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिकऔर श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
- संबंधितविज्ञापन का चयन करें।
- आवश्यकदस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारितआवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फोटोऔर हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदनफॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें।
- भविष्यके संदर्भ के लिए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
वर्तमान आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर 18 अक्टूबर 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि बताया गया है। फोटो/हस्ताक्षर अपलोड और correction window की तिथियां भी पोर्टल पर दी गई हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नवीनतम आधिकारिक नोटिस जरूर देखना चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
- JSSC JTAACCE-2026 Para Teacher Recruitment 2026 Notification PDF(Regular)
- JSSC JTAACCE-2026 Para Teacher Recruitment 2026 Notification PDF(Backlog)
- JSSC JTAACCE-2026 Para Teacher Last Date Extended Notification PDF
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित विज्ञापन संख्या 04/2026 और 05/2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
For the latest update about Govt. Job, please follow our Facebook, Telegram, What’s app channel & Instagram
Latest Update
Result
SSC – Staff Selection Commission
Latest News
IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे; बोले- करियर के इस पड़ाव पर खुद का नया वर्जन तलाशना रोमांचक
Bank Strike 2026: तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, सोमवार को खुले रहेंगे बैंक; IBA और यूनियनों के बीच बनी सहमति
Recent Posts
Categories
- Admit Card
- AI and Technology
- Answer Key
- Application Form
- Banking Jobs
- Board Result
- BSF and Army
- BTSC
- Call Letter
- CBSE Update
- Counselling
- Cricket
- Current Affairs
- Cut Off
- Earning Courses
- Earning Tips
- Entertainment
- Events
- Exam
- Films
- Finance
- Flood
- Game
- Govt interview update
- Havaldar and Constable Bharti
- indian railways
- IPl 2023
- Latest Job
- live score
- Lottery Results
- Marit List
- Mobile
- Net worth
- News
- Notice
- NTPC Engineering jobs
- Panchang
- Police Bharti
- Quotes
- Recruitment
- Result
- Sample paper
- Sarkari Naukari
- Sarkari Yojana
- Schemes
- Selection
- SSC
- SSC Admit Card
- SSC Answer Key
- SSC Exam
- SSC Recruitment
- SSC Result
- SSC Syllabus
- SSCNR
- Stock Market
- Syllabus
- Teacher's Job
- Technology
- Topper List
- typing test
- University Result
- UPSC updates
- Work From Home Jobs
- world record



























