RRB NTPC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 5,165 पदों पर बम्पर भर्ती को मिली मंजूरी!

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है! भारत सरकार के रेल मंत्रालय (Railway Board) ने वर्ष 2026 के लिए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के अंतर्गत ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट स्तर के कुल 5,165 पदों पर केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) जारी करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

Join Telegram For Fast Update Join

महत्वपूर्ण तिथियां और अपडेट (Key Dates & Highlights)

  • आधिकारिक आदेश की तारीख:03 सितंबर 2026
  • फाइनल इंडेंट पोर्टल (OIRMS) प्रक्रिया शुरू:07 सितंबर 2026
  • फाइनल इंडेंट सबमिशन की अंतिम तिथि:26 सितंबर 2026 से आगे
  • विशेष नोट:स्टेशन मास्टर (पे लेवल-6) के पदों की मंजूरी की जानकारी रेलवे बोर्ड द्वारा बाद में अलग से साझा की जाएगी।

ग्रेजुएट स्तर के पदों का विवरण

Post Name Department Pay Level Approved Vacancies
Goods Train Manager Traffic (Operating) Level-5 2,750 पद
Senior Clerk & Typist General Level-5 371 पद
Junior Accounts Assistant & Typist Accounts Level-5 300 पद
Commercial-cum-Ticket Clerk Traffic (Commercial) Level-6 56 पद
Total Graduate Posts     3,477 पद

अंडर-ग्रेजुएट (12वीं पास) पदों का विवरण

Post Name Department Pay Level Approved Vacancies
Commercial-cum-Ticket Clerk Traffic (Commercial) Level-3 700 पद
Junior Clerk & Typist General Level-2 600 पद
Accounts Clerk & Typist Accounts Level-2 200 पद
Senior Clerk Traffic (Operating) Level-2 188 पद
Total UG Posts     1,688 पद

भर्ती से जुड़े 5 सबसे ‘Cool’ और जरूरी पॉइंट्स

  • डबल धमाका मौका:ग्रेजुएशन पास छात्रों के लिए 3,477 पद और 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 सीटें आरक्षित हैं।
  • सबसे बड़ी पोस्ट:इस भर्ती में सबसे अधिक 2,750 पद केवल गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए मंजूर किए गए हैं।
  • जोनल वितरण तैयार:रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (PUs) को वैकेंसी का डिस्ट्रीब्यूशन (Annexure A & B) सौंप दिया है।
  • कड़े रिजर्वेशन नियम:सभी आरआरबी (RRBs) को इंडेंट अपलोड करते समय SC, ST, OBC और EWS आरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
  • IRIFM सिकंदराबाद कोटा:दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अंतर्गत आने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए 5 JAA और 3 एकाउंट्स क्लर्क के पद अलग से शामिल हैं।

 

Official Notification: Check here

The apply link will be available & active from 7 September 2026

For the latest update about Govt. Job, please follow our FacebookTelegramWhat’s app channel & Instagram