UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और क्लर्क के 553 पदों पर बम्पर सरकारी भर्ती, जानें पूरी डिटेल!

UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड के सरकारी विभागों में क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या: 80/उ०अ०से०च०आ०/2026 जारी कर दिया है

Join Telegram For Fast Update Join

भर्ती की सबसे बड़ी हाईलाइट्स (Key Highlights)

  • कुल पदों की संख्या: क्लर्क संवर्ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 553 रिक्त पदों पर भर्ती होगी
  • पद का स्वरूप: ये पद अराजपत्रित, स्थायी (Permanent) और अंशदायी पेंशनयुक्त (NPS) हैं
  • चयन का आधार: उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा (CBT/OMR Test) द्वारा होगा
  • वेरिफिकेशन अनिवार्य: फॉर्म भरते समय हाईस्कूल सर्टिफिकेट के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करना ज़रूरी है

महत्वपूर्ण तारीखें, आयु और आवेदन शुल्क (Recruitment Timeline & Fees)

UKSSSC Group C Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले इस भर्ती की मुख्य समय-सीमा और फीस का विवरण यहाँ एक नज़र में देखें

पैरामीटर (Parameters) विवरण एवं महत्वपूर्ण तारीखें (Details & Timelines)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 31 अगस्त, 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर, 2026
फॉर्म संशोधन विंडो (Correction) 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2026 तक
प्रतियोगी परीक्षा की अनंतिम तिथि 15 नवम्बर, 2026 (संभावित ऑफलाइन परीक्षा)
आयु सीमा (Age Limit) 18 वर्ष से 42 वर्ष (आयु गणना की निश्चायक तिथि: 01 जुलाई, 2026)
सामान्य / OBC आवेदन शुल्क ₹300.00
SC / ST / EWS / दिव्यांग शुल्क ₹150.00 (उत्तराखंड के अनाथ बच्चों के लिए ₹0.00 फीस है)
आधिकारिक वेबसाइट लिंक www.sssc.uk.gov.in

प्रमुख पदों का विवरण, सैलरी और योग्यता (Post Matrix & Eligibility)

विभागों के अनुसार प्रमुख पदों की संख्या, सैलरी स्केल और आवश्यक न्यूनतम योग्यता नीचे दी गई है

प्रमुख पद का नाम कुल पद वेतनमान (Pay Scale & Level) आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग) 132+ पद ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-03) 10+2 (इण्टरमीडिएट) पास + कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (Typing) में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति ।
निबन्धन लिपिक (स्टाम्प विभाग) 55 पद ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-03) 10+2 (इण्टरमीडिएट) पास + कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति ।
कम्प्यूटर सहायक (सचिवालय) 09 पद ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04) इण्टरमीडिएट पास + कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति एवं MS Office का ज्ञान ।
कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) 42 पद ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-03) इण्टरमीडिएट पास + हिंदी टाइपिंग 4000 KDPH + कंप्यूटर में डाटा एन्ट्री हेतु प्रति घण्टा 8000 की-डिप्रेशन की विशुद्ध गति ।
सर्वे लेखपाल (देहरादून) 16 पद ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-02) मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल इण्टरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण ।
सहायक खनिज पर्यवेक्षक 22 पद ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-03) मान्यता प्राप्त संस्थान से केवल इण्टरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण ।

परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम (Exam Pattern & Negative Marking)

  • लिखित परीक्षा: चयन के लिए 100 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • सिलेबस: प्रश्न-पत्र में पद की शैक्षिक अर्हता (इण्टरमीडिएट स्तर) से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे ।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) ऋणात्मक अंक दिया जाएगा। ओएमआर शीट में व्हाइटनर लगाने या खुरचने पर भी नेगेटिव मार्किंग होगी ।
  • पासिंग मार्क्स: परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/OBC/EWS को न्यूनतम 45% और SC/ST को कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है ।

आवेदन के लिए सबसे ज़रूरी पात्रता नियम (Domicile & Registration Rules)

  1. पंजीकरण की अनिवार्यता: आवेदक का नाम उत्तराखंड राज्य के किसी भी सेवायोजन कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत होना आवश्यक है । (जो पहले से सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है) ।
  2. स्थाई निवासी: अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड राज्य का मूल निवास / स्थाई निवास प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
  3. स्कूलिंग नियम: उम्मीदवार ने अपनी हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की शिक्षा उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही उत्तीर्ण की हो

 

For the latest update about Govt. Job, please follow our Facebook, Telegram, What’s app channel & Instagram